सोनीपत के गोहाना बरोदा रोड से नगर कीर्तन निकालती संगत। स्रोत: पाठक
गोहान। पुराना बस स्टैंड के सचखंड गुरुद्वारा से दशम पातशाही गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से पुराना बस स्टैंड, बरोदा रोड, लक्ष्मी नगर ,पुरानी अनाज मंडी, रेलवे कॉलोनी, पार्क रोड से वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
नगर कीर्तन की अध्यक्षता गुरुद्वारे के प्रधान डॉ. प्रदीप ने की और संयोजन डॉ. सुरेश सेतिया व कृष्ण दुरेजा ने किया। नगर कीर्तन के दौरान रास्ते में गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई गुरदीप सिंह और महिला सुखमणि साहिब सोसाइटी की भजन मंडली ने कीर्तन करके गुरु गोबिंद सिंह की शहादत व वीरता को याद किया। निशान साहिब की सेवा सरदार जोगिंद्र सिंह ने की व महिला मंडली ने गुरुग्रंथ साहिब के आगे झाड़ू सेवा की।
इस दौरान गगन मनचंदा, हिमांशु वैभव, मनप्रीत, कृष्ण नारंग ,हरीश, दीपक अरोड़ा, गुलशन नारंग, कमल दुरेजा, तुषार, गौरव नारंग, कृष्ण खुराना भी मौजूद रहे।