झज्जर। नगर परिषद ने शहर में मंगलवार को आचार संहिता के चलते विज्ञापन बोर्ड हटवाए। शहर के प्रमुख मार्गों दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग, बैनरों को हटाया गया
सोमवार को भी नगर परिषद ने यह अभियान चलाया था। नगर परिषद द्वारा अब होर्डिंग, बैनरों के अलावा दुकानों के बाहर लगे विज्ञापन बोर्डों को हटवाया जा रहा है और उनको जब्त किया जा रहा है। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो इसके लिए विज्ञापन पॉलिसी बनी हुई है। यदि किसी को अपना प्रचार करना है तो वह नगर परिषद के यूनिपोल पर उसे लगवा सकता है। उसके लिए भी लाइसेंस की फीस जमा करवानी होगी। वहां भी वह फिर विज्ञापन कर सकता है। यदि बिना अनुमति ऐसा किया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को शहर के सिलानी गेट, यादव धर्मशाला, बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा सहित कई स्थानों पर लगे होर्डिंग, बोर्ड, बैनरों को हटवाया गया। नगर परिषद के एमई नवीन कुमार ने बताया कि दो दिन से लगातार अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगा।