बहादुरगढ़। सीआईए टू पुलिस ने मादक पदार्थ खरीदने और सप्लाई करने के आरोप में दो लोगों को काबू किया है। उनके पास से एक किलो 310 ग्राम नशीला पदार्थ (सुल्फा) बरामद किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से एक युवक को जेल भेज दिया गया। दूसरे को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है वह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया और किसको देना था। सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक की टीम ने सुल्फा के साथ आरोपी संदीप उर्फ काला निवासी आसौदा को सेंटो कार के साथ थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ से काबू किया है। आरोपी की पहचान अंकित निवासी जींदरान जिला रोहतक के तौर पर की गई। दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। आरोपी संदीप का रिमांड खत्म होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।