उद्योगपति एवं समाजसेवी विजय मित्तल ने क्षेत्र में एक नई पहल की है। वे अपने निजी कोष से ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को पाठन सामग्री, स्टेशनरी, वर्दी व स्कूल वाहन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से गरीब बच्चों को शिक्षा दिलवाने के लिए मुहिम चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में वे वीरवार को महम -भैणी भैरो रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि भट्ठे पर लगभग 40 बच्चे ऐसे पाए गए जो कभी स्कूल ही नहीं गए। विजय मित्तल ने अध्यापकों से कहा कि इन सबको वर्दी, जूते, स्टेशनरी व स्कूल तक लाने-ले जाने के लिए वाहन वे अपनी ओर से उपलब्ध कराएंगे। मित्तल ने सोमवार से सभी बच्चे को स्कूल पहुंचाने की बात कही।