माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। आर्य नगर थानाक्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने एक फोटोग्राफर को पेड़ से बांधकर न सिर्फ अमानवीय यातनाएं दीं, बल्कि उसके नाजुक अंग में चोट पहुंचाने का प्रयास किया।
आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। करीब तीन से चार घंटे तक यातनाएं देने के बाद दोबारा सामने आने पर उसे जान से मारने धमकी दी। इससे पहले आरोपियों ने पीड़ित के बच्चों को बंधक बनाया और उसके जाने पर ही छोड़ा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक फोटोग्राफी कर परिवार का लालन-पालन करता है। पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि घनिपुरा निवासी प्रवीन आर्य कुछ दिन से उससे किसी बात को लेकर रंजिश रखता है। रविवार को उसके पास प्रवीन का धमकी भरा फोन आया।
आरोपियों ने कहा कि उसके बच्चे घनिपुरा में उसके पास हैं। उसे अपने घर बुलाया। जब फोटोग्राफर आरोपी प्रवीन के घर पहुंचा तो उसने बच्चों को घर जाने दिया। इसी दौरान प्रवीन ने अपना भांजा और दो अन्य युवकों को बुलाया और फोटोग्राफर को रस्सियों से बड़ के पेड़ के साथ बांध दिया। उसने आरोपियों से काफी गुजारिश की, मगर उन्होंने उसे नहीं छोड़ा।
पीड़ित का आरोप है कि करीब चार घंटे मारपीट करते हुए उसके साथ अभद्रता की व शर्मसार करने की हद पार कर दी। वहां से छूटकर किसी तरह घर पहुंचा और परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस थाने जाकर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। आर्य नगर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग