फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों ने दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

विज्ञापन
12-रोहतक के आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर अनेक वेश धारण कर जल व पेड़ो
विज्ञापन
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर बुधवार को विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें नन्हे बच्चों ने विशेष वेश धारण कर पृथ्वी, जल व पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपनी कविताओं, भाषण व नाटक से पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने कहा कि पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पृथ्वी, जल और पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे हरी-भरी पोशाकों में सजकर आए, हथेलियों पर चित्रकारी की व पृथ्वी के चित्र में रंग भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें