फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौद में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। नेशनल हाईवे इस्माईला बाईपास पर निर्माणाधीन एक होटल पर काम करने वाले मजदूर का चार वर्षीय बच्चा पानी के हौद में डूब गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस्माईला बाईपास पर एक होटल का निर्माण चल रहा है। वीरवार को मजदूर हरिकिशन छत पर काम कर रहा था और उसका चार वर्षीय बच्चा नीचे खेल रहा था। बताया गया कि नीचे पानी का एक हौद था। इसमें वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। निकित के डूबने पर दूसरे बच्चों ने शोर मचाया तो काम कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकाला। जब बच्चे को अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें