रोहतक। हरियाणा के प्रमुख नोडल अधिकारी कोविड- 19 डॉक्टर ध्रुव चौधरी को कोविड-19 पॉजिटिव मिला है। पीजीआईएमएस की वायरोलॉजी लैब की जांच रिपोर्ट के अनुसार वीरवार सुबह जिला रोहतक के 15 नए कोविड-19 पॉजिटिव केस मिले। इसमें डॉ. चौधरी की धर्मपत्नी आई सर्जन डॉ. उमा चौधरी व एमबीबीएस कर रही बेटी को भी कोरोना वायरस मिला है। पूरे संस्थान के डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है कि अब तक 60 के करीब डॉक्टर नर्स कोविड-19 मरीज के कांटेक्ट में आने से क्वारन्टीन हो चुके हैं। प्रबंधन की जिम्मेदारी देख रहे डॉ. इंदु चौधरी भी वायरस की चपेट में आ गए ऐसे में मरीजों का उपचार करने के दौरान सभी डॉक्टरों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
गौरतलब है कि सरकार के आदेशों पर डॉ. चौधरी ने बुधवार को आदेश जारी किया था। इसमें मामूली लक्षण वाले और बिना लक्षण वाले कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल में रखने की बजाय होम क्वारन्टीन करने की सलाह देते हुए घर भेज दिया था। इसमें शर्त रखी जा रही है कि जिन मरीजों के घर अलग रहने की व्यवस्था है उन संक्रमित मरीजों को उनके घर जा जा सकता है इसके लिए एक सहमति पत्र भरवाया जाता है।