फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शीला बाईपास के पास हुक्का बार पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खुफिया विभाग की टीम ने शीला बाईपास से आगे दिल्ली रोड पर हुक्का बार पर छापा मारा है। बार से पांच हुक्के, तंबाकू व अन्य सामान बरामद हुआ। बार मालिक बोहर गांव का बताया गया है, जिसके खिलाफ अर्बन एस्टेट थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली कि शीला बाईपास के पास बोहर गांव का युवक हुक्का बार चला रहा है। एसआई कर्मबीर मोर, एएसआई प्रदीप, एसआई नरेंद्र, एचसी खुशवंत व सिपाही पवन कुमार के नेतृत्व में खुफिया विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद मौके पर दबिश दी। जांच में कैफे में 5 हुक्के, 2 मशीन कोयला गर्म करने की, 3 पैकेट कोयला, 4 डिब्बी तम्बाकू, एक पैकेट तम्बाकू खुला मिला, जिसमें 250 ग्राम तंबाकू था। हुक्का बार मालिक बिना परमिशन व लाइसेंस के हुक्का बार चला कर अपने पास तम्बाकू, हुक्के, कोयला जलाने की मशीन रखकर लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अब आगे की कार्रवाई अर्बन एस्टेट थाना पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें