रोहतक। रविवार को सति भाई साई दास सेवा दल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सत्संग व रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे। यहां वे ट्रस्ट के चेरिटेबल अस्पताल का भी शिलान्यास करेंगे।
शनिवार को मातूराम कम्युनिटी सेंटर में देर रात तक कार्यक्रम को लेकर तैयारी चली। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सेंटर को विशेष रूप से सजाया गया है। यहां रविवार सुबह रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद सत्संग होगा। मुख्यमंत्री गोहाना अड्डा स्थित ट्रस्ट के आश्रम परिसर में चेरिटेबल अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। ट्रस्ट लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए यह अस्पताल बनवा रही है।