फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज रोहतक में, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

Mon, 12 Feb 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को रोहतक पहुंचेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी के सनसिटी स्थित नए प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और उनके समर्थकों को पार्टी में शामिल करेंगे। डीसी मुख्यमंत्री के आगमन के चलते सोमवार को ड्रेन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

डीसी अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुबह चंडीगढ़ से रवाना होंगे, जो सुबह 10 बजे राजीव गांधी खेल परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद भाजपा के कार्यालय में जाएंगे। दोपहर 2 बजे तक पार्टी कार्यालय में रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के चलते 12 फरवरी को रोहतक में मानवरहित हवाई वाहन (ड्रोन) के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
डीसी ने बताया कि ड्रोन के प्रयोग से सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगने की आशंका रहती है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोहतक शहर के अधिकार क्षेत्र में मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) का आसमान में घूमने देना खतरनाक साबित हो सकता है। आदेश में जिला पुलिस अधीक्षक को इन आदेश के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा गया है। अगर कोई व्यक्ति उपरोक्त आदेशों के उल्लंघन में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के प्रावधान के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें