फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शीला बाईपास के नजदीक हुक्का बार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की दबिश

विज्ञापन
शीला बाईपास स्थित हुक्का बार में की छापे के दौरान जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खुफिया विभाग की टीम ने शीला बाईपास के नजदीक बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार पर दबिश दी। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

एसआई रामनिवास ने अर्बन एस्टेट थाने में दी बताया कि सूचना मिली कि शीला बाईपास से आगे दिल्ली रोड पर जसबीर कॉलोनी का युवक आशीष हुक्का बार चला रहा है, जिसके पास लाइसेंस नहीं है। योजना के तहत मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खुफिया विभाग की टीम ने दबिश दी। जांच में मौके से चार हुक्के, पांच चिलम, कोयला गरम करने वाले तीन हिटर, दो चिमटे, एक पैकेट कोयला, पांच डिब्बी अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू व अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें