11सीटीके46.... प्लेटफार्म नंबर एक पर 10 दिन बाद देरी से पहुंची छिंदवाडा एक्सप्रेस। संवाद
रोहतक। छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 10 दिन से रद्द थी, लेकिन सोमवार को यह आई तो ढाई घंटे की देरी से पहुंची। हालांकि यात्रियों को ट्रेन के आने की जानकारी न होने के कारण ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। मुख्यालय से मिले ब्लॉक के कारण यह ट्रेन पिछले दस दिन से रद्द चल रही थी, लेकिन अब इसे दोबारा से चला दिया गया है।
यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से सीवनी के लिए वाया बठिंडा, जींद, रोहतक, दिल्ली, भोपाल होते हुए सीवनी पहुंचती है। इससे रोहतक स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में यात्री सफर करते है। लेकिन पिछले 10 दिन से यात्रियों को ट्रेन रद्द होने के कारण बसों का रुख करना पड़ रहा था। इससे दैनिक यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन अब इस ट्रेन के दोबारा से चलाए जाने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि अन्य ट्रेनों में भीड़ के चलते यात्रियों को टिकट तक बुक नहीं हो पा रहे थे। छिंदवाड़ा एक्सप्रेस में जाने वाले यात्री अन्य ट्रेनों की मदद से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच रहे थे। इससे ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ रही थी, लेकिन अब यात्रियों को इस ट्रेन के चलते से काफी मदद मिलेगी।
11सीटीके46.... प्लेटफार्म नंबर एक पर 10 दिन बाद देरी से पहुंची छिंदवाडा एक्सप्रेस। संवाद