फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह गोशालाओं को 1.85 करोड़ अनुदान के चेक दिए

विज्ञापन
29 रोहतक के जेएलएन नहर ​स्थित लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ को अनुदान राशि के चेक वितरित करते भाज - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक विधानसभा क्षेत्र की छह गोशालाओं को कुल 1.85 करोड़ रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में गौशाला खिड़वाली को 1.03 करोड़, हरियाणा पिंजरापोल गोशाला गोकर्ण तीर्थ को 29.89 लाख, लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ को 25.73 लाख, जन सेवा संस्थान को 8.32 लाख, वैश्य व्यायामशाला एवं गोशाला को 11.03 लाख और बाबा मस्तनाथ पीड़ित बीमार लावारिस गोशाला, बोहर को 6.96 लाख रुपये के चेक सौंपे गए। ढाका ने कहा कि गोशालाएं भारतीय संस्कृति, परंपरा और सेवा भावना का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवंश का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी का भी विषय है। प्रभारी पंकज भारद्वाज, वीर सिंह हुड्डा, रवीश सरवन, हरिओम मित्तल, अंकुश बीड़ू, रॉकी सहगल, कुलवीर नरवाल और नीरज शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें