फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, मोबाइल फोसे दूर रहने की सलाह दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिगंबर जैन मंदिर में निशुल्क आंखों व दांतों का जांच शिविर लगाया गया। इसमें 153 लोगों को जांचा गया। मेडिकल डेंटल विभाग से डॉ. मंजू नाथ ने 48 मरीजों की जांच की और सिविल अस्पताल से डॉ. दिनेश ने 105 मरीजों केआंखों की जांच की। डेंटल विभाग ने सभी रोगियों को एक डेमो फिल्म भी दिखाई। इसके साथ डॉ. मंजू नाथ व डॉ. रितु ने दांतों की देखभाल की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. दिनेश ने आंखों की देखभाल के बारे में जानकारी दी। सभी को मोबाइल से दूरी बनाने व सुबह शाम आंखों को ठंडे पानी से धोने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी उद्योगपति विजय जैन, संस्था के प्रधान अतुल जैन, सचिव अजय जैन, राजीव जैन, प्रदीप जैन, डॉ. दिनेश, डॉ. रितु ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर समाजसेवी राजेश जैन के दिशा निर्देशन में लगाया गया। सभी को निशुल्क दवाई व चश्मे वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें