17सीटीके02...मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित विशेष समागम लगे नेत्र जांच शिविर च
रोहतक। गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन में रविवार को विशेष समागम का आयोजन राकेश बतरा और अनीता बतरा के पिता की याद में किया गया। यहां नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। 100 से ज्यादा लोगों की जांच कर उन्हें चश्मे और दवा दी गई। विशेष समागम में भाई अमरजीत सिंह पटियाला वाले ने अपने शब्द कीर्तन, तेरी मेरी करते जनम-जनम... गाकर संगतों को निहाल किया। इसके उपरांत अटूट लंगर लगाया गया। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव अमरीक सिंह ने बताया कि भूपेंद्र हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा, शैला बतरा, शादी लाल बतरा ने दरबार साहिब के आगे मत्था टेककर अरदास किया। गुरुद्वारा कमेटी के मुख्य सेवादार हरपाल सिंह अनेजा ने बताया कि संगत ने लंगर भी चखा।