-फोटो 60 : बीआरपी समीर बच्चों की डायरी चेक करती हुई।
बहादुरगढ़। शहर के मेन बाजार में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मंगलवार को बीआरपी समीर ने एफएलएन कार्यक्रम के तहत पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों के पढ़ने-लिखने का निरीक्षण किया। बीआरपी समीर ने बच्चों को रंगों की पहचान के बारे में पूछा तथा चित्रों को देखकर उनको पहचानने, मिलान करने के बारे में पूछा।
उन्होंने बच्चे के पढ़ने-लिखने के स्तर को जांचा। बीआरपी ने बच्चों की पढ़ने लिखने की कमियों को कक्षा इंचार्ज को बताया और उनमें जल्द सुधार करने के बारे में कहा। सभी अध्यापकों की डेली डायरी चेक की। डायरी रोजाना लिखने के लिए कहा। समीर ने स्कूल में बन रहे मिड- डे मील को भी चेक किया।