रोहतक। राज्य पुनर्वास प्रशिक्षण केंद्र के चौकीदार की बीमा पॉलिसी की आईडी लेने के नाम पर साइबर ठगों ने 7 लाख 27 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित टिटौली निवासी अनिल ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक, टिटौली के अनिल कुमार ने बताया कि वह गांधी कैंप स्थित राज्य पुनर्वास प्रशिक्षण केंद्र में चौकीदार है। उसका पीएनबी में खाता है। दो बीमा पॉलिसी करवा रखी हैं। पॉलिसी की राशि उसे 2026 में मिलनी है। जून 2024 में उसके पास फोन आया। सामने वाले ने कहा, वह बीमा कार्यालय का कर्मचारी आनंद बोल रहा है। आपकी पॉलिसी में आईडी नहीं है। अगर आईडी जमा नहीं कराई तो बीमा राशि नहीं मिलेगी। बीमा एजेंट ने अपनी आईडी लगा रखी है। उसको आईडी बदलवाने के लिए कहा। इसके लिए व्हाट्सएप पर आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो व एक कैंसल चेक मांगा। फीस के नाम पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद किसी न किसी बहाने से 7 लाख 27 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।