महम। स्थानीय-6 वार्ड निवासी एक महिला को फोन पर बातों में उलझाकर साइबर ठगों ने 28 हजार रुपये की चपत लगा दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में सोनिया ने बताया कि उसके मोबाइल पर अनजान का फोन आया। फोन करने वाले ने उसको बातों में लेकर साइबर ठगी करते हुए 28 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की है।