फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी बनकर बाइक बेचने के नाम पर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फौजी बनकर बाइक बेचने के बहाने ठगी का एक और मामला सामने आया है। ऑनलाइन खाते में 75740 रुपये डलवाकर ठग ने बाइक भी नहीं दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिड़ी निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 20 अगस्त को फेसबुक पर एक बाइक बेचने का विज्ञापन देखा था। इस पर एक संपर्क नंबर (9343982380) लिखा था। नंबर पर संपर्क करने पर उसने खुद को फौजी बताते हुए अपनी बदली की बात कह अपनी डिलक्स बाइक 40000 रुपये में बेचने का दावा किया। इस पर हमारी सहमती बन गई। इसके बाद उस व्यक्ति ने 2000 रुपये भारत पे मर्चेंट से अपने नंबर के फोन पे पर डलवाए। इसके बाद उसने 7500 रुपये, 14500 रुपये, 15320 रुपये, 15000 रुपये, 300 रुपये, 320 रुपये व अंत में 21000 रुपये फोन पे के माध्यम से डलवाए। इस नंबर पर कुछ समय रुपयों का लेन-देन नहीं होने पर एक अन्य फोन पे नंबर से खाते में सात रुपये भेजे गए। यह राशि अरशद के यूपीआई से भेजी गई। मेरे खाते से कुल 75740 रुपये लिए गए हैं। इसके बदले बाइक भी नहीं दी गई। यही नहीं, ठग बार-बार ज्यादा रुपयों की मांग करता रहा। हमें अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो पुलिस को सूचना दी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है मामले की छानबीन की जा रही है। ठगी करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें