रोहतक। शहर के विशाल नगर की एक महिला से किसी ने परिचित बनकर 95 हजार रुपये ठग लिए। महिला के पति ने अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक अनुज ने दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी प्रमिला का का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। किसी ने परिचित बनकर उसकी पत्नी के पास फोन किया और अपने खाते में 95 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।