फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैंककर्मी बनकर युवक से ठगे 63 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के साथ लगते सुनारिया खुर्द गांव के युवक से बैंककर्मी बनकर एक युवक ने 63 हजार 323 रुपये ठग लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलाेनी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने अनाज मंडी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवा रखा है। उसने नई चेकबुक लेने के लिए आवेदन किया था। नौ जुलाई को उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका पता सही नहीं है। ऐसे में उसे अपडेट करवाएं। इसके लिए ओटीपी भेजा गया। कॉल करने वाले वाले ने कहा कि ओटीपी बताने पर ही पता अपडेट हो सकेगा। उसने विश्वास करके ओटीपी बता दिया। इससे उसके खाते से एक बार तीन हजार और दूसरी बार में 1990 रुपये कट गए। अगले दिन बिना ओटीपी पूछे ही खाते से एक बार में 60 हजार 10 और दूसरी बार में 322 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें