महम। फरमाना गांव में एक व्यक्ति को मोबाइल पर कॉल कर बातों में उलझाकर 61,150 रुपये की साइबर ठगी की। पुलिस को दी शिकायत में फरमाना खास गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि दो मोबाइल नंबरों से दो अलग अलग दिन उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। जिसमें सामने वाले ने बातों में उलझा कर 61150 रुपए की ठगी कर ली। जिस बैंक खाते के जरिए यह राशि ठगी गई है, वह खाता फरमाना बादशाहपुर गांव की एक महिला का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद