महम/ कलानौैर। महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत प्रवक्ता काला बहलबा के भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मृतक राकेश पुत्र जगबीर निवासी बहलबा का शव बसाना के जलघर में मिला है।
काला बहलबा ने बताया कि राकेश रविवार को शाम तीन बजे गांव में था। ग्रामीणों से सूचना मिली कि वह कार सवार कुछ युवकों के साथ देखा गया है शराब के ठेके से उसने शराब की बोतल भी ली है शाम चार बजे उससे फोन पर बात हुई थी उसने साथियों के साथ कलानौर जाने की बात कही थी, लेकिन पांच बजे जब फोन पर संपर्क किया गया तो जलघर के कर्मचारियों ने उसका फोन व चप्पल जलघर के टैंक के बाहर पड़ी होने की बात कही। रात को ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर की मदद से पानी निकाला ,सोमवार सुबह उसका शव टैंक में मिला। मामले की सूचना कलानौर पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने युवक की मौत पर शंका जाहिर करते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। मृतक की उम्र 38 साल है। उसकी तीन बेटी व एक बेटा है। कलानौर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर जांच शुरू की है।