फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भूमि कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक व्यक्ति ने अपनी पैतृक भूमि पर रोहतक के एक व्यक्ति पर जबरन काबिज करने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज कंसाला रोहतक को दी शिकायत में अक्षय निवासी हुमायूंपुर ने कहा कि वह खेती का काम करता है। उसके पिता की मृत्यु हो गई है। गांव में लाल डोरा के अंदर उसके दादा अमृत सिंह के नाम पर 331 वर्ग गज का एक प्लॉट है जिसके कानूनी रूप से वह तीन भाई बराबर के हिस्सेदार हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके बड़े भाई सोमबीर ने अपने हिस्से के प्लाट को नरेश उर्फ काला को बेच दिया है, लेकिन नरेश सोमबीर के हिस्से के साथ साथ दो अन्य भाइयों के हिस्से को भी गैर कानूनी रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर मारपीट और गाली गलौच की जाती है। उसने पुलिस को दी शिकायत में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें