फोटो संख्या : 04सीटीके40 मानसरोवर पार्क स्थिति तेज धूप के कारण मुंह को ढककर जाती महिला। संवाद
रोहतक। मौसम में निरंतर बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में दिन भर निकलने वाली तेज धूप लोगों को सताने लगी है। 3 अप्रैल को 40 डिग्री तापमान रहा था जो इस सीजन की शुरुआत का सबसे गर्म दिन माना जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को दिनभर शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। इस दौरान शहर की सड़कों पर दिनभर दोपहिया वाहन चालक व महिलाएं मुंह पर कपड़ा लगाए दिखाई दिए। साथ ही पार्कों में फव्वारे चलने ने शुरू हो गए। विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह से गर्मी और बढ़नी शुरू हो जाएगी।