रोहतक। रोहतक रनर्स ग्रुप के संस्थापक व रनिंग मशीन के नाम से प्रसिद्ध चंद्रपाल बनवाला 15 जून को छोटू राम स्टेडियम शीला बाईपास में 59 की उम्र पूरी होने पर 59 किलोमीटर की दौड़ लगाएंगे। रोहतक रनर्स ग्रुप के अन्य सदस्य अपनी क्षमता अनुसार उनका साथ देंगे। चंद्रपाल बनवाला ने अपने 60वें जन्म दिवस पर धावकों से अनुरोध किया है कि जो साथ दौड़ना चाहते हैं, वे रविवार देर रात 2 बजे से सुबह 7 बजे के बीच अपनी सुविधानुसार दौड़ में शामिल हो सकते हैं। संवाद