फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 10 दिन में 10 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने की चुनौतीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में नगर निगम नाकाम रहा है। 31 मार्च तक 36 करोड़ रुपये की रिकवरी करनी थी, लेकिन अब तक करीब 26 करोड़ रुपये ही टैक्स जमा हो सका है, जबकि वित्त वर्ष पूरा होने में मात्र 10 दिन शेष हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 चुनावी है ऐसे में नगर निगम टैक्स जमा करवाने वालों की भवन सील करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा है। ब्याज माफी के लिए 31 मार्च का दिन आखिरी है। ऐसे में नगर निगम के पूर्व पार्षद ने निगम अधिकारियों से मांग की है कि होली के बाद शनिवार और रविवार को भी टैक्स ब्रांच को खोला जाए।
नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क आय का प्रमुख साधन है। साल 2022-23 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट 55 करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन निगम उसे हासिल करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ। पूरे साल में 36 करोड़ के करीब टैक्स जमा हो सका।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निगम आयुक्तों को हिदायत दी थी कि साल 2023-24 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य ऐसा तय करें जो हासिल करना संभव हो सके। ऐसे में निगम प्रशासन की ओर से 36 करोड़ रुपये रिकवरी का टारगेट रखा था, लेकिन निगम टारगेट को हासिल नहीं सका है। रिकवरी बढ़ाने के लिए सरकार ने 31 मार्च तक बकाया पर पूर्ण ब्याज माफी व चालू वित्त वर्ष के टैक्स को स्वयं प्रमाणित करने पर 15 प्रतिशत की छूट दे रखी है। इसके बावजूद लोग टैक्स जमा नहीं करवा पा रहे हैं।
शनिवार और रविवार को भी खोली जाए ब्रांच : सरकार ने 31 मार्च को छूट की आखिरी तिथि तय कर रखी है, जबकि उस दिन रविवार है। पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने निगम प्रशासन से मांग की है कि काफी संख्या में लोग टैक्स जमा कराने आ रहे हैं। ऐसे में निगम शनिवार व रविवार को भी टैक्स ब्रांच खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें