फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 वाहन चालकों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने नए साल के उपलक्ष्य में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर 15 स्थानों पर गश्त व नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। कानून व शांति व्यवस्था को कायम रखने के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। दुश्चरित्र, असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

वहीं शहर में आठ जगह अल्कोहल सेंसर के नाके लगाए गए थे। शराब का सेवन कर वाहन चला रहे 13 युवकों के चालान किए गए। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और हंगामा करने वाले से भी सख्ती से निपटा गया, जहां 23 युवकों को हुड़दंगबाजी करते हुए काबू किया गया। युवकों से पूछताछ कर हिदायत देकर छोड़ा गया। रात 10 बजे के बाद डीजे, तेज आवाज में म्यूजिक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें