फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सितंबर में 227 वाहनों के चालान, 17 जब्त

Tue, 15 Oct 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला पुलिस ने सितंबर में यातायात नियमों की अवहेलना में 227 वाहनों का चालान और 17 वाहनों को जब्त किया। इन वाहनों में ब्लैक फिल्म वाले वाहन 3, गलत साइड में पार्किंग में 30, बिना हेलमेट मामले में 8, विदाउट सीट बेल्ट 8 और 66 लेन चेंज करने वाले वाहन शामिल है। इन पर कुल 5 लाख 16 हजार 800 रुपये का जुर्माना किया गया।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि देश में हर साल लाखों लोग सड़क हादसों का शिकार होते हैं। हादसों में कई लोगों की मौत भी हो जाती है। हादसों का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करना है। हादसों पर नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पुलिस का उद्देश्य सड़क पर आम जन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना चलाने दें, दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें, हेलमेट का प्रयोग करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं व सभी यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाए और सड़क हादसों पर लगाम लगाने में रेवाड़ी पुलिस का सहयोग करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें