झज्जर। नगर परिषद ने पॉलीथिन के प्रयोग पर चालान करने का काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने वीरवार को शहर के बाजार में चालान काटने का अभियान चलाया। कुल चार दुकानदारों के चालान किए गए। दो दुकानदारों के तीन-तीन हजार, एक दुकानदार के 1500 और एक दुकानदार का 500 रुपये का चालान किया गया। अभियान का नेतृत्व सेनेट्री इंस्पेक्टर आनंद मलिक ने किया। उन्होंने मार्केट के दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग न करने के बारे में जागरूक किया। सेनेट्री इंस्पेक्टर, नगर परिषद आनंद मलिक का कहना है कि दुकानदार पॉलीथिन की बजाय कपड़े से बने बैग का प्रयोग करें।