फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ने आढ़तियों की समस्याएं सुनीं

Fri, 01 Dec 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01....सांपला ।
विज्ञापन
सांपला। अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की ओर से वीरवार को मंडी में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन प्रधान अशोक बंसल ने की। इस दौरान आढ़तियों ने मंडी की समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखीं। बालकिशन अग्रवाल ने जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल अनाज मंडी पहुंचे । हरियाणा प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मार्केटिंग बोर्ड व नगर पालिका अधिकारियों को भी बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मंडी में जो समस्याएं हैं, उनका जल्द समाधान किया जाए। किसान व व्यापारियों को परेशानी न हो। इस पूर्व नगर पालिका वाइस चेयरमैन प्रेम नारायण, राजेश पार्षद, दीपांशु, रामलाल ने नई अनाज मंडी में चार दिवारी को ऊपर उठाने और शेड बनाने की भी मांग की। इसके अलावा पुरानी अनाज मंडी में गेट का निर्माण और पुरानी मार्केट कमेटी के कार्यालय में पड़े कचरे का समाधान की भी मांग रखी। खरीदी गई दुकानों को लेकर दिए गए 7 लाख के नोटिस को रद्द कराने ।इसके अलावा व्यापारियों ने कहा कई नाले खुले होने के कारण हादसे का भी अंदेशा बना रहता है उस पर जाल डालने की भी अपील की गई । चेयरमैन ने मार्केट कमेटी व नगर पालिका सचिव को सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रयास है कि मंडी में किसान व व्यापारी को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सरवण बंसल, सुरेश कुमार, सुभाष, रामकिशोर, प्रदीप कुमार, रामधारी बनते सहित काफी व्यापारी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें