16 अखिल भारतीय गोशाला पहरावर में अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: आयोजक
रोहतक। अखिल भारतीय गोशाला पहरावर में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि निगम पार्षद प्रवीण कौशिक ने 1,11,111 रुपये दान स्वरूप दिए। रिंकू पालीवाल ने 1,21000 रुपये गोशाला में दान किए। गोशाला परिसर में आयोजित किए जा रहे सांग में चाप सिंह के सांग का मंचन किया गया। इस अवसर पर गोशाला प्रधान नरेश शर्मा, हरिओम, जयभगवान शर्मा, सतीश, सतबीर, राजबीर शर्मा, विजेंद्र कौशिक, रवींद्र पहलवान, योगेश, दीपक कौशिक, सुमित व सोनू मौजूद रहे। संवाद