फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Tue, 08 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
‌महाशिवरात्रि के दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्तजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिवरात्रि पर शिवालय बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। पूरे दिन मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। कोई देवों के देव को ‘हर-हर महादेव’ से कोई ‘बम भोले’ के जयकारे से पुकार रहा था। किसी ने बेर और बेल पत्र से तो किसी ने भांग और धतूरे से शिव की पूजा की। किसी ने जलाभिषेक तो किसी ने दुग्धाभिषेक किया। महिलाओं ने पंच मेवे चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। लंबे समय बाद सोमवार को शिवरात्रि पड़ी तो इस शुभ मुहूर्त शिव से जग कल्याण की कामना करने खूब भक्त उमड़े।
विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर में किया जलाभिषेक
माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में भक्तों ने रुद्रपाठ करके शिव का जलाभिषेक किया। गुरु मां गायत्री के सान्निध्य में भक्तजनों ने दूध, भांग, दही, तुलसी, बेल पत्र, फल और मिठाइयां चढ़ाकर भोले की अर्चना की। मंदिर के सचिव गुलशन भाटिया बताया कि प्रवचन के बाद भक्तों में खीर के प्रसाद बांटा गया। इस दौरान मंदिर में ‘भोले मैं ना चलूंगी तेरे साथ..., ‘खाले बाजरे की रोटी भोलेनाथ... और ‘मैं के बोलूं बजरंगी...’ आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। 

भाईचारे को मजबूत बनाएं
गुरु मां गायत्री ने भक्तों से आपसी द्वेष, मन-मुटाव, जात-पात की भावना से फैले अंधकार को मिटाने और भाईचारे को मजबूत करने संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना स्वाभाविक हो गया है। इंसान अपने आपसी मधुर संबंधों को भूलता जा रहा है। यदि वह मन से भगवान का स्मरण करे तो समस्त विकारों से दूर रह सकता है।
विज्ञापन


सद्भावना दिवस के रूप में मनाई शिवरात्रि
रोहतक। पीजीआई में सोमवार को शिवरात्रि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव हनुमान सेवा समिति के प्रधान सुंदर लाल सचदेवा और उद्घाटन डॉ. कमल रत्न ने दीप जलाकर किया। मुख्यातिथि पीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता रहे। समिति के प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि महोत्सव के दौरान सभी ने भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

प्रकाशानंद महाराज के प्रवचनों और गुलशन एंड पार्टी के शिव महिमा के गुणगान ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर सुरेंद्र अहलावत, सुभाष चांदना, नरेंद्र कुमार, कर्म सिंह, रघुबीर सामड़, महाबीर सिंह, अशोक कांगड़ा, सतीश कुमार, वजीर, फूल कुमार और सुरेंद्र मौजूद रहे।

सांपला में शिवरात्रि पर धूम
सांपला। कस्बे में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव के जलाभिषेक के लिए भक्त सुबह से ही लाइन में लग गए। पुजारी अशोक के बताया कि शिवरात्रि का पर्व साल में दो बार आता है। शिव इतने भोले हैं कि श्रद्धा से जल को चढ़ाने पर ही प्रसन्न हो जाते हैं।

मात्र 18 घंटे में चढ़ाई डाक कांवड़
रोहतक। किसी ने जलाभिषेक तो किसी ने व्रत रखकर शिवरात्रि का त्योहार मनाया। जनता कॉलोनी के भक्तों ने मात्र 18 घंटे के भीतर शिवालय पर डाक कांवड़ चढ़ाई। आशीष शांडिल्य ग्रुप ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह चार बजे कांवड़ उठाई थी और उसी दिन रात 10 बजे रोहतक पहुंच गए। रात 12 बजे उन्होंने यह कांवड़ रेलवे स्टेशन स्थित शिवालय में चढ़ाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें