फोटो नंबर-09नेत्रहीन कन्या विद्यालय में साई जन्मदिन मनाते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। भगवान श्री सत्य साई बाबा के 100वां जन्मदिन पर रविवार को नेत्रहीन कन्या विद्यालय में भक्तों ने भक्ति गीत गाकर बाबा के दिव्य जीवन, मानव सेवा और प्रेम व करुणा के संदेश को याद किया। भजनों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समिति ने विद्यालय की छात्राओं के साथ मिलकर केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया। समिति के प्रधान मुखराम सैनी सहित समिति के सदस्य महेश शर्मा, रामनिवास रोहिला, जगमोहन गर्ग, सुभाष संघी, सोहनलाल चौहान, नरेंद्र धोलीया आदि मौजूद रही। संवाद