-फोटो 56 : कन्या जन्म पर कुआं पूजन के लिए जाती महिला।
बहादुरगढ़। महाबीर पार्क निवासी महेश कौशिक और मुकेश देवी ने अपनी सुपौत्री के जन्म पर कुंआ पूजन किया। दिनेश की पत्नी शिक्षिका कोमल ने पहली संतान के रूप में कन्या को जन्म दिया। पूरे परिवार ने बेटी के जन्म की खुशी ढोल नगाड़ों के साथ कुंआ पूजन कर मनाई।
इस प्रयास की सराहना करते हुए सूर्य कवि पंडित लख्मीचन्द धर्मशाला के प्रधान प्रवीण शर्मा और महासचिव सतीश शर्मा ने नवजात कन्या के दादा-दादी और माता-पिता को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, परिवार ने कन्या जन्म पर कुंआ पूजन कर समाज को अच्छा संदेश दिया है। आज बेटियां चिकित्सा, ज्ञान-विज्ञान और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। कन्या के दादा महेश कौशिक ने कहा कि कन्या का जन्म होते ही परिवार ने इसे उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इस मौके पर आनंद पंवार, नगर परिषद के उपाध्यक्ष पालेराम शर्मा, पार्षद प्रवीण कुमार, नरेश जैमिनी, हंसराज वत्स, विकास जैमिनी, कोमल शर्मा, दीक्षा कौशिक समेत अन्य ने बेटी को आशीर्वाद दिया।