फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एचडी लिटिल ब्लॉसमस में मनाया विंटर कॉर्निवल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सनसिटी सेक्टर-35 स्थित एचडी लिटिल ब्लॉसमस स्कूल में विंटर काॅर्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्देशक सुरेंद्र फौगाट ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न कार्यशालाओं जैसे आर्ट एंड क्रॉफ्ट, मैजिक मैथ, पजल गेम्स, विज्ञान, नृत्य व फैन्सी ड्रेस का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका पुष्पा नेहरा व टोनी ने निभाई। जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी कृष्णा फौगाट ने बच्चों के प्रदर्शन की तारीफ की और अपने बचपन को याद किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर धोधड़ी देवी, धर्मवीर, वेदपाल देशवाल, जयपाल सिंगरोहा, कुलवंत नेहरा, सुरेश नेहरा, प्रधानाचार्या जगवंती कादयान आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रगति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें