फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआईएमएस में सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
19सीटीके09- स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनीता सक्सेना से मिलने पहुंचे स्वास
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, इसके तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कहना है स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का। वे सोमवार को सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के उत्पीड़न की शिकार हुई डेंटल कॉलेज की छात्रा के मामले में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनीता सक्सेना से मिलने आए थे। पीड़ित छात्रा का हाल जानने के बाद पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने शादी का दवाब बनाने के लिए बंधक बनाया छात्रा से मारपीट की। डॉक्टर की प्रताड़ना की शिकार हुई छात्रा के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। डीएसपी से केस की अपडेट ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पीजीआई की ओर से आरोपी को कॉलेज व कोर्स से निष्कासित कर दिया गया है। छात्रा के मामले में कुलपति व पीजीआई निदेशक से भी जानकारी ली गई है। गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। हम सुरक्षा को लेकर काफी सजग हैं। सुरक्षा बढ़ाई व घटाई जाती रहती है। ज्यादा पुलिस सुरक्षा भी कई बार परेशानी पैदा कर देती है। इसलिए सुरक्षा के डिजिटल तरीके अपनाने पर जोर दिया गया है। इसी कड़ी में जल्दी ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुछ काम रह गए हैं। हमारी सरकार का काम विकास करना है, उसका मुहूर्त होना या ना होना मान्य नहीं रखता। चुनाव आयोग ने सोच समझकर ही चुनाव की तारीख निकाली है। हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। टिकट देना न देना, पार्टी नेतृत्व का काम है। कांग्रेस में कोई संगठन नहीं है। कांग्रेस अपने जिलाध्यक्ष तक नहीं बना पाई है। हमारी पार्टी का संगठन मजबूत है। इस बार फिर भाजपा सरकार बनाएगी। विधानसभा सत्र से पहले चुनाव आचार संहिता लगाना व एक संवैधानिक अड़चन आने को लेकर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री को तय करना है, कब वे विधानसभा सत्र बुलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें