फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा में एक नकलची पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित डीएलएड कोर्स की रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जिले में परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मॉडल टाउन स्थित जीजीएसएसएस, जीजीएसएसएस व जीएसएसएस गांधीनगर में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को अंतिम वर्ष की लर्निंग व सोशियो- कल्चरल विषय की परीक्षा के दौरान चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग टीम ने एक नकलची को पर्ची के साथ पकड़ा। वहीं, प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता टीम ने भी नकल रहित परीक्षा के आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग टीम के इंचार्ज विकास ढलवाल ने बताया कि मॉडल टाउन स्थित जीजीएसएसएस में निरीक्षण के दौरान एक परीक्षार्थी के पास पर्ची बरामद हुई। परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षार्थी की यूएमसी दर्ज की गई। फ्लाइंग टीम में उनके साथ प्रवक्ता विकास वशिष्ठ व प्रवक्ता सुमन लता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें