रोहतक। शहर के कृपाल नगर के एक मकान से चोर नकदी व आभूषण चुरा ले गए। घटना के दौरान घर के दरवाजे पर ताला लगा होने का दावा किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में कृपाल नगर निवासी सुदेश वर्मा ने कहा कि उसके पास एक बेटी अन्नू व बेटा विशाल वर्मा है। बेटा फोटोग्राफरी की दुकान चलाता है। बेटी मंगलवार शाम करीब चार बजे मेरे साथ सामान खरीदने बाजार चली गई। जाने से पहले घर में ताला लगाया था। चाबी बेटे को उसकी दुकान पर दे गए। शाम करीब 5:30 बजे बेटा घर आया तो उसने घर में चोरी के बारे में फोन पर बताया। उसने के कहा कि अलमारियां खोल कर किसी ने आभूषण चोरी कर लिए हैं। यह सूचना मिलते ही हम घर आए गए। घर में जांच की तो अलमारी से गहने गायब थे। सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने के दो मंगलसूत्र, चार किट्टी सेट, तीन चेन, एस लिखा पेंडेंट, पुरुषों का एक कड़ा, महिलाओं के छह कड़े, कोनों की दस बालियां, 14 अंगूठियां, सोने का हार, चांदी के सिक्के, चांदी की पायल, चांदी का गिलास, झुनझुना, चुटकी, पाजेब व दो लाख रुपये नकद चुरा ले गए। मामले में उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही चोर पकड़ लिया जाएगा।