रोहतक। रूप नगर में कमरे का कुंडा तोड़कर दो लाख की नकदी और जेवरात निकाल कर ले गए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में रूप नगर निवासी उमेश ने दी शिकायत में बताया कि वह हिसार रोड स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शाम पांच बजे ड्यूटी के बाद घर आया तो मकान के ऊपर वाले कमरे की अलमारी खुली मिली। उसमें रखा स्टील का डिब्बा गायब था, जो घर के पीछे पड़ा मिला। उसमें रखे दो लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी गायब मिली।