फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर पर जाकर मारपीट करने के आरोप में एक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। अजायब में घर पर जाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में नारायण ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक जसवंत उससे रंजिश रखता है। इसी रंजिश के चलते चार अक्तूबर को जब वह घर पर था तो उसका दरवाजा खटखटाया। वह बाहर निकला तो सामने वाले ने हाथ में ली हुई लाठी से सिर पर वार किया। उसने हाथ आगे कर बचाव करने की कोशिश की तो लाठी हाथ पर लगी तथा हाथ पर चोट लगी। उसे इलाज के लिए लाखनमाजरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें