फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मारपीट के मामले में खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Apr 2024 08:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झामरी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह झाड़ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित खेत में कच्चे मकान में सहपरिवार रह रहा है। रोजाना की तरह वह नए मकान के बनने के कामकाज के लिए गांव में ही मंदिर के पास से गुजर रहा था। इस दौरान गांव का अमित घात लगाए बैठा था। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचा तो आरोपी ने उसे मारना शुरु कर दिया। लोगों ने उसे छुड़वाने के कोशिश की तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें