फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मारपीट मामले में पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 30 Oct 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव माजरा-डी में मारपीट का मामला सामने आया है। थाना बेरी में एक महिला ने अपने पति और अपनी सास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ज्योति ने बताया कि 25 अक्तूबर को उनके बीमार होने पर पति कर्मबीर ने दवाई नहीं दिलाई। वह दवाई लेने जाने लगी तो उनके पति मारपीट करने लगे। इसके बाद उनकी सास भी वहां आई और उनके पति का साथ देने लगी। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आई। उसके बाद उन्होंने पुलिस और अपने भाई के पास फोन किया। इसके बाद पुलिस और उनका भाई मनोज आ गया। सोमवार को पीड़ित महिला ने थाना बेरी में अपने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें