फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क पर वाहन खड़ा करने पर नाै चालकों पर केस दर्ज

Sun, 07 Apr 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सड़क पर वाहन खड़े करने से जाम की समस्या बन रही है। हादसे भी हो रहे हैं। चेतावनी के बाद भी चालक नहीं सुधर रहे।अब पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले नाै चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आईपीसी की धारा 283 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी बेरी-भागलपुरी चौक पर जहाजगढ़ रोड पर खड़ी है। इससे आमजन व वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है और कोई दुर्घटना भी हो सकती है। पुलिस पहुंची तो बिना कोई सूचनात्मक चिन्ह या संकेत के ट्रालासड़क पर खड़ा था। उसमें चालक बैठा था। चालक से पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वछुछकवास से जहाजगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। इसी तरह एक्किस बैंक के पास सार्वजनिक स्थान पर पिकअप गाड़ी खड़ा करने पर केस दर्ज किया गया है। वरेवाड़ी रोड नजदीक बल्लू वाली कुई के पास बलोरो पिकअप गाड़ी रोड के ऊपर खड़ा करने पर भ्की केस दर्ज किया गया। मदाना चौक एनएच-71 के पास ट्रैक्टर चालक तुड़े से भरा ट्राली सहित खड़ा कर रास्ता बाधित करने पर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। बिरधाना मोड़ एचएन-71ए कुलाना चौक से झज्जर की तरफ एनएच-71 पर गलत दिशा में शिव मंदिर के पास एक कंटेनर सड़क पर बिना इंडीगेटर व रिफ्लेक्टर लगाए खड़ा था। कंटेनर चालक एक दम लापरवाही से आम जनता की जान को जोखिम में डालकर गलत दिशा में चलाने लगा, जो करीब 50-60 मीटर चलाने पर पुलिस ने उसे रुकवा लिया। पुलिस ने इस मामले में चालक राम बहादुर निवासी सड़क का नगला थाना दादु जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बस अड्डे दादरी तोए के पास जाम लगा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक गाड़ी चालक ने अपने वाहन को बीच सड़क पर खड़ा किया हुआ था और चालक सीट पर नहीं था। बादली रोड बाजितपुर के पास भी जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें