रोहतक। बिजली निगम की तरफ से भाकियू नेता लीलू प्रधान व अन्य के खिलाफ ईस्माईला गांव में मेरा गांव-जगमग गांव योजना में रुकावट डालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सांपला स्थित बिजली निगम के एसडीओ ने दी शिकायत में बताया कि इस्माईला गांव में मेरा गांव-जगमग गांव योजना का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। योजना के तहत गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई की जानी है। इसके लिए बिजली निगम तारों की जगह केबल बदली जा रही है। भाकियू नेता लीला प्रधान व अन्य द्वारा रुकावट डाली जा रही है। ब्यूरो