महम। स्थानीय पुराने बाईपास पर स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक दूसरे लोगों को बैठाकर शराब पिलाता है। हवलदार संदीप ने बताया कि वह भिवानी स्टैंड पर मौजूद था। उसे सूचना मिली कि उक्त रेस्टोरेंट में बिना किसी परमिट के शराब पिलाई जा रही है। सूचना पर वहां पहुंचे तो वहां पर कुछ युवक शराब पीते हुए मिले। वे आपस में गाली-गालौज कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वह शराब पी गए तथा खाली बोतल को फेंक दिया। दो युवकों को पुलिस ने काबू कर मेडिकल जांच कराई। डॉक्टर ने इनके शराब पीने की पुष्टि की। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक व एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद