रोहतक। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बाइक तो बाइक कार भी अब पीजीआई से गायब होने लगी है। हिसार निवासी संदीप खर्ब पुत्र उमेद सिंह ग्राम उगलान अपनी मां की तबीयत का हाल लेने वार्ड नंबर 25 आईसीयू में रात नौ बजे गए। कार वार्ड के बाहर ही खड़ी कर दी। रात 11:00 बजे वार्ड से बाहर आए तो गाड़ी खड़ी थी। इसके बाद वह वार्ड से सुबह 6:00 बजे वह बाहर आए तो गाड़ी गायब थी। संदीप ने पीजीआई थाने में इसकी शिकायत दी है।