फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, गंभीर

Mon, 27 May 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
घटना स्थल पर कार्रवाई करती पुलिस
विज्ञापन
महम। फरमाना से महम रोड पर बाइक पर सवार होकर फरमाणा जा रहे दो लोगों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी किबाइक चला रहा व्यक्ति उछलकर कार के शीशे से टकरा गया। उसके बाद शीशे को तोड़ते हुए वह कार के अंदर जा गिरा। भराण निवासी 56 वर्षीय कर्मबीर फरमाणा आईटीआई में सेवादार के पद पर कार्यरत हैं। कर्मबीर के बेटे नवीन ने बताया कि रात की डयूटी होने के कारण उनके पिता शाम 7 बजे घर से चले। उनके साथ परिवार का 48 वर्षीय सतीश भी बाइक पर था। लगभग 7:30 बजे भैणी चंद्रपाल के नजदीक एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से घायलों को इलाज के लिए पीजीआई भिजवाया। यहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें