बहादुरगढ़। सुमित निवासी गांव जजवंती जुलाना जिला जींद हाल निवासी राजेंद्र नगर रोहतक ने बताया कि वह दिल्ली मार्केटिंग बोर्ड में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। 17 मई को वह अपनी ड्यूटी से अपने घर रोहतक की तरफ जा रहे थे। जब वह कसार मोड़ पहुंचे तो एक कंटेनर डिवाडर के साथ कट में दाई ओर मुड़ने के लिए अपनी साइड में खड़ा था। उन्होंने अपनी गाडी को कंटनेर को पार करने के लिए बांयी लेन की तरफ मोड़ा तो एक ट्रक और खड़ा था। इसके आगे एक कैंटर खड़ा था। इसी कैंटर से गाड़ी टकरा गई और उसे काफी चोटें आई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।